logo

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमीन पर बैठकर सहिया दीदी से की बात, समस्याओं का जल्द निपटाने का दिया आश्वाशन

banna_gupta.jpg

जमशेदपुर:
जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री आवास (Health Minister Residence) के पास स्थित मैदान में झारखंड प्रदेश सहिया (Jharkhand Pradesh Sahiya) के बैनर तले बैठ कर सहिया दीदी लगातार आंदोलन कर रहीं (Sahiya didi is constantly agitating) हैं। एकमुश्त मानदेय की मांग को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी (Sahiyas Protest against Health Minister) की। सहिया दीदियों की मांग है कि उन्हें एक मुश्त मानदेय दिया जाए। सहियाओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मंत्री मौके पर पहुंचे और जमीन पर बैठकर मंत्री की सहियाओं से बातचीत ( by Sitting on the ground health minister talked to Sahiya didi) कर उनके दिक्कतों को समझा।

समस्याओं का जल्द किया जाएगा निपटारा
जमशेदपुर में सहियाओं का प्रदर्शन की सूचना स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को मिली। सहियाओं के आने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनके बीच पहुंचे। मैदान में जमीन पर ही सहिया दीदियों के साथ बैठकर उनके मांग पत्र को लेकर बात की। वार्ता के बाद मंत्री ने उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का आश्वाशन दिया है। उन्होंने कहा कि सहिया दीदी की मांग जायज है, इस संदर्भ में वो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर बात करेंगे और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

सम्मानजनक मानदेय की मांग
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सहिया दीदी मानदेय को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। उनका कहना है कि उनसे सारा काम कराया जाता है। फाइलेरिया का सर्वे, टीवी का सर्वे सभी प्रकार का स्वास्थ्य सर्वे वह लोग करती हैं। लेकिन उन्हें एक मुश्त मानदेय नहीं दिया जाता, उन्हें एक मुश्त मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह भी किश्तों में दी जाती है और कभी पूरी राशि नहीं दी गई। इस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन कम पैसों में घर चलाना मुश्किल होता है। सहियाओं ने मांग को मुखर करते हुए कहा कि उन्हें एक सम्मानजनक मानदेय दिया जाए जिससे वो अपना घर परिवार चला सकें।