logo

कोडरमा : भारी मात्रा में बिस्फोटक सामग्री बरामद, 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

koderma_police.jpg


कोडरमा:

कोडरमा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह बिस्फोटक सामग्री बरामद (Explosive material recovered) की गई है। वहीं इस मामले में पुलिस (Jharkhand Police) ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है फिलहाल उनसब से पूछताछ जारी है।बरामद विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट (ammonium nitrate) बताया जा रहा है। विस्फोटक कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार डोमचांच थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली सूचना के आधार पर की। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने अमोनियम नाइट्रेट ले जा रहे ऑटो को जब्त किया। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में मुकेश मोदी, सुभाष मेहता, इमरान अंसारी व एक अन्य बताया जा रहा है। फिलहाल उनसब से पूछताछ जारी है। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि अवैध रूप से विस्फोटक ले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमोनियम नाइट्रेट चार बोरों में 50-50 किलो नाइट्रेट बरामद किया है।

जब्त विस्फोटक को कहां से कहां ले जाया जा रहा इसकी जांच जारी
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि जब्त विस्फोटक को कहां से कहां ले जाया जा रहा था। इसकी जांच चल रही है। आपको बता दें कि बिहार के रोहतास में पुलिस ने हाल ही में अमोनियम नाइट्रेट लोड एक स्कॉर्पियो जब्त की थी। उस मामले में कोडरमा का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस इस मामले में विस्फोटक सप्लाई करने वाले को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। इस बीच कोडरमा पुलिस ने अमोनियम नाइट्रेट लोडेड ऑटो को जब्त किया है।