logo

रांची : कालू लामा ह’त्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य सूत्रधार सोनू बिहार से गिरफ्तार

arrest1.jpg

रांची:

रांची पुलिस (Ranchi Police) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। रांची पुलिस ने शार्प सोनू शर्मा (Sonu Sharma) और उसके सहयोगियों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उनसे डोरंडा थाना (Doranda Thana) में पूछताछ कर रही है। बता दें कि मोराबादी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) आवास के समीप 27 सितंबर को कालू लामा हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार है। हालांकि इस गिरफ्तारी पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आज करीब 12 बजे पुलिस इस गिरफ्तारी के मद्देनजर प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है।

बिहार से किया गया गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कालू लामा के हत्या कर सोनू शर्मा फरार हो गया था। चर्चा थी कि वह बिहार में छुपा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार में छानबीन कर सोनू को बिहार से गिरफ्तार किया है। वहीं उसके साथ गिरफ्तार हुए दो आरोपी यूपी के बताए जा रहे हैं।


कालू लामा हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार है सोनू
 बता दें कि 27 जनवरी को मोराबादी गोला गोलीबारी में कालू लामा की हत्या कर दी गई थी जबकि उसका भाई राजू और एक और युवक शुभम विश्वकर्मा घायल हो गए थे।  पांच की संख्या में आए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद मोराबादी मैदान स्थित हाथ पर लगाने वाली दुकानों को हटाया गया था।