logo

रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस जलकर राख, ड्राइवर और खलासी की मौत

ranchi_bus.jpg

रांची:
दिवाली की रात राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड (Khadgarha Bus Stand) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खड़ी एक बस में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत (Driver and conductor Died) हो गई। बताया जा रहा है कि पूजा के बाद दोनों बस के अंदर दीया जलाकर सो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल दोनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की वाहन (Jharkhand Police and fire brigade) मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बस के अंदर पूजा का दीया जलाया
मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की पूजा कर ड्राइवर और कंडक्टर ने बस के अंदर दीया जलाया।जिसके बाद दोनों अंदर ही सो गए। वहीं दीये से आग किसी वजह से पूरे बस में लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह से धू-धू करके जलने लगी। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल को दी।

ड्राइवर और खलासी की मौत
सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद बस के अंदर जले दोनों शव को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। यह दोनों बस के ड्राइवर और खलासी हैं।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि आग बस के अंदर रखे दीये के कारण लगा। बस का नाम मूनलाइट है। यह बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस उनके परिजनों का पता कर रही है। फिलहाल खादगढ़ा टीओपी मामले की जांच कर रही है