पलामूः
सतबरवा थाना क्षेत्र से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पति के सामने ही महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाशी की जा रही है। दरअसल पीड़िता अपने पति से नाराज होकर मायके जा रही थी। इसी बीच पति बाइक से पत्नी को तलाशते सतबरवा इलाके में पहुंचा। यहां पति ने पत्नी को पैदल जाते देखा तो वह पत्नी को मनाने लगा। तभी महिला के बहनोई का भाई भी मौके पर पहुंच गया। दोनों महिला को मना रहे थे। तभी 6 युवक आ गए। आरोपी लड़के तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए।

महिला के पति को पीटा
आरोपियों ने दोनों युवकों की खूब पिटाई की। जिससे दोनों बेहोश हो गया। इसी क्रम में आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह जान बचाकर दोनों लड़के पुलिस के पास गए और मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

महिला का इलाज जारी
सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी सतबरवा के बकोरिया इलाके के रहने वाले हैं। पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही।