logo

क्राइम कंट्रोल पर DGP कर रहे थे बैठक, दूसरी ओर चली 50 राउंड गोली, 2 लोगों की हुई मौत

patna_me_aag.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी पटना के फतुआ जेठुली में आज दूसरे दिन भी इलाके में तनाव जारी है। सुबह-सुबह मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, गोदाम और मैरिज हॉल में पीड़ित गुट ने आग लगा दी। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम संस्कार करके लौट रहे लोगों का पुलिस के साथ पथराव हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय उर्फ सतीश राय, सतीश कुमार, बलदेव सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार, आर्यण कुमार और अमन राज को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस दौरान 50 राउंड फायरिंग की गई। दरअसल रविवार को पार्किग को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि बात गोलीबारी तक आ गई। जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। जब यह घटना हुई उस वक्त बिहार डीजीपी बैठक में व्यस्त है।


क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक
गोलीबारी और दो लोगों की मौत के बाद भी जब पुलिस हरकत में नहीं आई तो गुस्साए लोगों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। गौर करने वाली बात यह है कि रविवार को जिस वक्त फतुहा में दनादन गोलियां चल रही थी उस दौरान राजधानी पटना में DGP बैठक कर रहे थे। डीजीपी भट्टी रविवार को पटना में क्राइम कंट्रोल को लेकर थानेदार और बड़े अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे, उधर पहले हत्या और फिर दो गुटों के बीच गोलीबारी हो रही थी। घर और गोदाम जलाए जा रहे थे. और यह सब पुलिस के सामने हो रहा था। पुलिस वहां मूकदर्शक खड़ी थी। अपराधियों ने वहां tv9 के रिपोर्टर के साथ भी बदसलूकी और गाली गलौच की।


ये है पूरा मामला
बच्चा राय और चनारिक राय के बीच विवाद जिम की छह कट्ठे जमीन को लेकर चल रहा था। जमीन सड़क के किनारे है। जमीन की कीमत करीब 3 करोड़ है। जमीन पर दोनों गुट दावा जता रहे हैं। फिलहाल इस पर बच्चा का कब्जा है।रविवार बच्चा राय ने जिम के पास गिट्टी गिराई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे चनारिक वहां पहुंचा और गाड़ी पार्क करने लगा। यहां बच्चा और चनारिक में बहस हुई। थोड़ी देर में ही बच्चा के समर्थक हथियार के साथ पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इसमें चनारिक समेत 5 लोगों को गोली लगी। परिवार और आसपास के लोग पांचों को अस्पताल ले गए। अस्पताल में 25 साल के गौतम की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद 18 साल के रोशन की भी मौत हो गई। लोगों ने बच्चा राय के मैरिज हॉल और उसके भाई के घर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को घर से निकाला। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT