logo

NEET परीक्षा देकर लौटी छात्रा ने की आत्महत्या, डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा; पढ़े पूरी खबर

NEET परीक्षा देकर लौटी छात्रा ने की आत्महत्या, डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा; पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश
महाराजगंज में NEET परीक्षा देकर घर लौटी 19 वर्षीय छात्रा चंचल भारती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, घटना के समय वह घर पर अकेली थी। सुसाइड नोट में उसने अपने भाई को संबोधित करते हुए लिखा – " मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भईया जी" क्या है पूरा मामला?
महाराजगंज की चंचल भारती चौपरिया कंचनपुरा गांव की निवासी थीं। उन्होंने 21 जून को NEET UG री-एग्जाम दिया था। परिवार के अनुसार, परीक्षा के बाद वह काफी परेशान थीं। परीक्षा खत्म होने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। घर से NEET का प्रश्न-पत्र बरामद हुआ, जिसके पहले पेज पर ही उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने नोट और बुकलेट जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। चंचल का सपना था अपने भाई की तरह डॉक्टर बनना 
चंचल अपने भाई डॉ. अभिनव भारती 2021 बैच MBBS की तरह डॉक्टर बनना चाहती थीं। परिवार में वह इकलौती बहन थीं। भाई अभिनव वर्तमान में देवरिया मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे हैं। परिवार ने बताया कि परीक्षा के बाद चंचल तनाव में थीं। 
बढ़ते NEET सुसाइड के मामले
यह घटना NEET से जुड़े तनाव की एक और दुखद मिसाल है। देशभर में इस साल NEET पेपर लीक विवाद और री-एग्जाम के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 11 से 15 से ज्यादा NEET एस्पिरेंट्स आत्महत्या कर चुके हैं। शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों का कहना है कि अत्यधिक प्रतिस्पर्धा, परिवारों का दबाव और मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी इस समस्या को बढ़ा रही है।
 

Tags - NEET UG Student Suicide Uttar Pradesh News Mental Health Education News