logo

खूंटी सड़क हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख, बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर 7 लोगों की गई जान

खूंटी सड़क हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख, बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर 7 लोगों की गई जान

खूंटी: 
Khunti News:
झारखंड के खूंटी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा, “झारखंड के खूंटी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जुटी भीड़ को कुचल दिया था। दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Tags - Khunti AccidentDroupadi MurmuJharkhand NewsRoad AccidentPresident Condolence