logo

अजब-गजब : 57 साल के प्रेमी के साथ भागी 8 बच्चों की मां, पति बोला- ताबीज देकर पत्नी को वश में कर लिया

bharatpur.jpg

भरतपुर: 

8 बच्चों की मां पर इश्क का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि वो 57 साल के प्रेमी के साथ भाग गई। मामला राजस्थान के भरतपुर जिला स्थित कैथवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत कामां इलाके का है। थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के मुताबिक 24 अप्रैल को नीमला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने साहून गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि इसने, उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। 

पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कराया
शख्स की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और महिला को पकड़ लिया। इधर महिला ने अपहरण के आरोपों को नकार दिया। उसने पुलिस को बताया कि वो स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई थी। महिला ने अपने पति और बच्चों के पास लौटने से भी इंकार कर दिया है। उधर महिला के पति ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को ताबीज देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कैथवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल महिला कैथवाड़ा थाने में है।

महिला के पड़ोस में ही रहता था प्रेमी
जानकारी मिली है कि 57 वर्षीय प्रेमी के भी 4 बच्चे हैं। सबकी शादी हो चुकी है। वो अपनी पत्नी के साथ बीते कुछ समय से प्राथमिकी दर्ज कराने वाले परिवार के पड़ोस में ही रहता था। उसका महिला के घर पर आना-जाना था। कहा जार है कि शख्स का महिला के साथ बीते छह साल से अफेयर चल रहा था। दोनों प्यार में ऐसे अंधे हुए कि महिला अपने 8 बच्चों को छोड़कर भाग गई।