logo

कैंसर पीड़ित पत्नी के लिए बाइक को ही बना दिया एंबुलेंस और स्ट्रेचर, समलू मरकाम वायरल हैं! 

a1824.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

समलू मरकाम ने अपनी बाइक को ही स्ट्रेचर में तब्दील कर दिया है। यही उनका एंबुलेंस भी है। वह बाइक पर बने स्ट्रेचर पर पत्नी को लिटाते हैं और ऑक्सीजन ड्रिप लगाकर अस्पताल ले आते हैं। मामला छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का है। यहां नागवाही गांव के रहने वाले समलू  मरकाम की पत्नी लंबे समय से बीमार हैं। उनको कैंसर है। समलू की आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वह लंबे समय तक इलाज के लिए पत्नी को अस्पताल में ही भर्ती कराए रख सकें। ऐसे में उन्होंने अपनी बाइक को ही एंबुलेंस और स्ट्रेचर में तब्दील कर दिया है।

 

सरकारी व्यवस्था में फैली सड़ांध का प्रतीक
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार समलू ने बाइक की सीट पर ही बांस और बोरी की मदद से स्ट्रेचर जैसा बना दिया है। उनकी पत्नी इसी पर लेटी है। वह अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में समलू मरकाम बाइक चलाकर अस्पताल में दाखिल होते हुए नजर आते हैं। उनकी पत्नी बाइक पर ही लेटी हैं। इस तस्वीर को आप समलू का पत्नी के प्रति प्यार, सूझबूझ और हिम्मत कहकर सराहना कर सकते हैं, लेकिन यह सरकारी व्यवस्था में फैली सड़ांध का भी प्रतीक है।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया क्या है!
वायरल वीडियो में लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोग समलू मरकाम की सूझबूझ, हिम्मत और जीवनसाथी के प्रति प्रेम की मिसालें दे रहे हैं तो कई लोगों ने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को कोसा है। दरअसल, समलू जिस प्रकार से पत्नी को बाइक में बने अस्थायी स्ट्रेचर पर लिटाकर लाते हैं, उससे हादसे की आशंका बनी रहती है। यह घटना ये भी दर्शाती है कि प्रदेश में एंबुलेंस व्यवस्था का बुरा हाल है। सड़क परिवहन व्यवस्था भी खराब है। 
 

Tags - Chhattisgarh NewsSamlu MarkamKabirdham DistrictBike turns into StretcherBike turns into Ambulance