गिरिडीह:
Girdih News: गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब गांव (Jharadhab) में एक युवक और शादीशुदा महिला को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था युवक
जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का रहने वाला एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने झाराढाब पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और कथित तौर पर पेड़ से बांध दिया। बताया जा रहा है कि पेड़ से बांधने के बाद ग्रामीणों ने युवक की पिटाई भी की। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
.jpeg)
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक और महिला को किस परिस्थिति में पकड़ा गया और उनके साथ मारपीट करने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।