logo

जिपलाइन झूले से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, हादसे का लाइव VIDEO आया सामने

जिपलाइन झूले से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, हादसे का लाइव VIDEO आया सामने

आगरा
आगरा में एक जिपलाइन सवारी के दौरान 15 वर्षीय कुणाल अग्रवाल की मौत हो गई। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सवारी शुरू होते ही सुरक्षा बेल्ट या हुक खुलने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। यह घटना लोगों के मन में भय उत्पन्न कर देगी। नीचे दिए गए वीडियो में देखें। 

 


वीडियो में दिखा भयावह दृश्य
वीडियो में एक हरे रंग का ऊंचा टावर है, जहां से लोग जिपलाइन से स्लाईड करते हैं। कुणाल को सुरक्षा बेल्ट पहनाकर आगे भेजा जाता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में वह अचानक नीचे गिर जाते हैं। वहां खड़े लोग यह देखकर डर जाते हैं और चीखने-चिल्लाने लगते हैं। यह पूरा हादसा कैमरे में लाइव रिकॉर्ड हो गया। 
परिवार के सामने हुआ त्रासदी
परिवार के साथ घूमने आए कुणाल इस राइड पर चढ़े थे। वीडियो में गिरते हुए किशोर का दृश्य बेहद दिल दहला देने वाला है, जो परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। यह घटना सुरक्षा उपकरणों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। वीडियो के आधार पर इतना ही स्पष्ट है कि बेल्ट खुलने से यह दुर्घटना हुई। 

 

Tags - AgraZiplineAccident AdventureSportsSafety KunalAgarwalTragedy ZiplineSafetyFailure AgraParkIncident