logo

महिला ने शादी से किया मना, HDFC बैंक अधिकारी ने उसके बच्चे को जिंदा ही नहर में फेंक दिया

Screenshot_2026-06-17_143848.jpg

उत्तर-प्रदेश 
सोशल मीडिया X पर एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक HDFC बैंक अधिकारी अर्पित शर्मा, 7 वर्षीय अंगदवीर नामक बच्चे को अगवा कर नहर में जिंदा फेंकने ले जा रहा था। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है। आरोपी ने अपराध कबूल लिया है। 

 

घटना की पूरी जानकारी 
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अपनी कार में बच्चे को लेकर एक संकरी गली से गुजरता है। थोड़ी देर बाद कार वापस लौटती है, लेकिन बच्चा उसमें नहीं होता। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्चे की मां से शादी करना चाहता था और बच्चे को इस रिश्ते में बाधा मानता था। इसलिए अर्पित शर्मा बच्चे को फेंकने के लिए नहर ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार भी आरोपी अर्पित शर्मा ने बच्चे को नहर में फेंक दिया है। फिलहाल बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने अर्पित शर्मा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने इस जघन्य अपराध को कबूल कर लिया है। इस पूरे मामले से समाज में गुस्से और दुख की लहर है। लोग दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Tags - Meerut Crime News HDFC Bank UP Police