logo

पटना : डाकबंगला चौराहे से बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था बदमाश, ट्रैफिक पुलिस ने बचाया

Screenshot_2026-05-25_184958.jpg

पटना
पटना यातायात पुलिस ने अपनी सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। डाक बंगला चौराहा पर तैनात पुलिस टीम की नजर एक छोटी बच्ची पर पड़ी, जिसे एक अनजान व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। बच्ची काफी डरी-सहमी दिख रही थी और उस व्यक्ति का बर्ताव भी ठीक नहीं लग रहा था। पुलिसकर्मियों को तुरंत इस बात का अहसास हो गया कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने बिना कोई देर किए उस व्यक्ति को रोका, बच्ची को उसके चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया और उसे अपने पुलिस पोस्ट पर ले आए। 

 


तुरंत बचाव कार्रवाई
वहां बच्ची को शांत कराया गया और जब पुलिस ने उससे प्यार से पूछताछ की, तो उसने अपने माता-पिता के बारे में बताया। इसके बाद यातायात पुलिस ने फौरन उसके परिवार से संपर्क किया। पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद बच्ची को सही-सलामत उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। व्यस्त चौराहे पर भी दिखाई गई पुलिस की यह मुस्तैदी और संवेदनशीलता सच में तारीफ के काबिल है, जिसने एक परिवार को बिखरने से बचा लिया।

 

Tags - Patna Traffic Police Child Rescue Bihar Police Dak Bunglow Chauraha Child Safety