उत्तरप्रदेश
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में एक दिलचस्प हादसा हो गया, जहां बकरा लेकर जा रहा मोटरसाइकिल सवार साइकिल वाले को बचाने के चक्कर में बाइक समेत कुएं में गिर गया। कुएं के अंदर घायल सवार खून से लथपथ नीचे बैठा था, जबकि बकरा बिल्कुल शांत खड़ा पागुर करते हुए इंतजार कर रहा था। नीचे दिए गए इस वीडियो में देख सकते है। जिसमें मजाकिया अंदाज में वीडियो में लोग बोले—"कुआं में बकरा, काफी तगड़ा बकरा है।
बकरा लिए मोटरसाइकिल सवार, एक साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बकरा सहित सड़क किनारे एक कुएं में गिर गया। मोटरसाइकिल सवार घायल अवस्था में नीचे कुएं में बैठा है, बकरा खड़े पागुर कर रहा है, और मोटरसाइकिल कुएं के उस पार पड़ी है।
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) May 23, 2026
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर… pic.twitter.com/wJajO3V6ss
कुएं में गिरे युवक और बकरे का रेस्क्यू
स्थानीय लोगों ने तुरंत जंगल-झाड़ियों के बीच से कुएं में झांककर रस्सियों की मदद से घायल व्यक्ति और बकरा दोनों को बाहर निकाला। गोविंदपुरी गांव के पास हुई इस घटना में सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बकरा पूरी तरह सुरक्षित रहा।
सोशल मीडिया पर लोग बना रहे हैं इसका मजाक
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग घटना को ऊपर वाले की कृपा बताते हुए राहत महसूस कर रहे हैं। कई यूजर्स ने बकरे की शांति पर मजाक भी उड़ाए, जबकि कुछ ने रेस्क्यू टीम की सराहना की।