क्रिसमस के अवसर पर श्री जगन्नाथ अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में डांस, मिमिक्री एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान फिर से एक बार आईईडी विस्फोट की घटना घटी है। इसमें कोबरा 209 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
रांची में झारखंड शराब घोटाले की जांच के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक अहम गिरफ्तारी की है। एसीबी की टीम ने अहमदाबाद से मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगन भाई तुकाराम को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में रविवार को उपायुक्त के नेतृत्व में वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान का निरीक्षण किया।
गुमला जिला के घाघरा प्रखंड क्षेत्र में गर्भवती महिला सुकरी कुमारी को पति जगरनाथ कोरवा सहित परिजनों ने सड़क के अभाव में झीलगी में लादकर लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर काड़ा सिल्ली गांव तक पहुंचाया।
हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम और डोडा की तस्करी में शामिल दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी के एक नए और चौंकाने वाले तरीके का खुलासा हुआ है
रांची में फर्जी और छेड़छाड़ किए गए वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची के निर्देश पर सभी यातायात थानाक्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालपुर यातायात थानांतर्ग
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में दलदल में फंसा एक हाथी इलाज के इंतजामों के बीच दम तोड़ गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और नाराजगी का माहौल है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वन विभाग के कुछ सेवानिवृत्त उच्च अधिकारियों द्वारा सरकारी आवास और सुविधाओं को खाली न करने के गंभीर आरोपों पर तत्काल संज्ञान लिया है।
चाईबासा के रघुनाथ बिरुवा का चयन संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) के UN Volunteer के लिये किया गया हैं, जिसमें वे UNDP के अंतर्गत UN Volunteer के रूप में अपना योगदान देंगे।
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। पहले जहां दोपहिया वाहन चालकों को शॉल ओढ़कर घर से निकलना पड़ता था, अब स्वेटर पहनने से काम चल रहा है।
आज रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम के अनुसार शंभू नाथ चौधरी रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष चुने गये, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी अभिषेक सिन्हा को मिली है।