logo

hemant की खबरें

हेमंत सोरेन की याचिका पर HC में सुनवाई आज, ED ने जवाब दाखिल करने का मांगा था समय

पिछली सुनवाई में कोर्ट की ओर से ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। ईडी की ओर से 9 फरवरी को जवाब दाखिल कर दी गई है।

आज हेमंत सोरेन की रिमांड का आखिरी दिन, कोर्ट में पेश होंगे पूर्व CM

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड का आज दसवां और आखिरी दिन है। इसी को लेकर आज हेमंत सोरेन कोर्ट में पेश होने वाले हैं।

हेमंत सोरेन की रिहाई तक नहीं मनाएंगे कोई पर्व- संताल समाज

हर रविवार सामूहिक उपवास रखा जाएगा। उस दिन किसी के घर में चूल्हा नहीं जलेगा। इसके साथ ही हेमंत सोरेन की रिहाई तक प्रत्येक रविवार को नगाड़ा बजाया जाएगा और पूरे विधि विधान के साथ मांझी थान में पूजा-अर्चना की जाएगी। 

नहीं की राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा, हेमंत की गिरफ्तारी में भूमिका नहीं; आरोपों पर बोले गवर्नर

राज्यपाल  ने कहा कि यह सूचना सीएमओ से भी आई थी। फिर कई घंटे बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफे में भी इस बात का जिक्र किया है कि ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया है।

राजभवन पर सत्तापक्ष के आरोप पर बोले राज्यपाल, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में उनकी भूमिका नहीं

पूर्व सीएम की गिरफ्तारी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने खुद 31 जनवरी की देर शाम राजभवन आकर अपना इस्तीफा सौंपा था।

मेरे साथ गलत हुआ, पर संयमित रहें कार्यकर्ता; हेमंत की जिलाध्यक्ष को निर्देश

जोश में रहें पर होश न खोयें, कहीं कुछ ऐसा न करें, जिससे इन लोगों को मौका मिल जाये। सोरेन ने कहा कि उनके साथ गलत हो रहा है पर कार्यकर्ता हर हाल में अनुशासित रहे।

हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि कोर्ट ने बढ़ाई, 5 दिन और पूछताछ करेगी ED

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज PMLA कोर्ट में पेश किया गया। एक बार फिर से ईडी हेमंत सोरेन से 5 दिन पूछताछ करेगी। कोर्ट ने ईडी को हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड दी है।

शादी की सालगिरह पर पत्नी कल्पना पति हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची ED दफ्तर, कही ये बातें

शादी के सालगिरह के दिन पति से मिलने के लिए कल्पना ईडी दफ्तर पहुंची। दोनों के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई।

हेमंत सोरेन की रिमांड का आज आखिरी दिन, ईडी और समय की कर सकती है मांग

जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड का आज आखिरी दिन है। ईडी की विशेष अदालत में आज फिर हेमंत सोरेन की पेशी होगी। कोर्ट फिर तय करेगा कि हेमंत सोरेन ज्यूडिशियल कस्टडी में जाएंगे या फिर ईडी को उनकी रिमांड मिलेगी।

भैया के बिना सब अधूरा है : विधानसभा से हेमंत सोरेन को विदा करते रोने लगे विधायक

विधानसभा में एक नजारा ऐसा भी दिखा। सदन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वापस लौटने लगे तो सत्तापक्ष के विधायक जार बेजार रोने लगे।

हम जंगल से बाहर आकर इनके बराबर बैठ गये, तो इनके कपड़े मैले हो गये: विधानसभा में हेमंत सोरेन 

विधानसभा के विशेष सत्र में (Special Session of Assembly) आज पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant soren) ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम जंगल से बाहर आकर इनके बराबर बैठ गये, तो इनके कपड़े मैले हो गये।

आदिवासी हूं, कानून की उतनी जानकारी नहीं जितनी विपक्ष को है लेकिन सही गलत समझता हूं: हेमंत सोरेन  

विधानसभा के विशेष सत्र (Special Session of Assembly) में आज पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant soren) ने कहा, आदिवासी हूं, कानून की उतनी जानकारी नहीं जितनी विपक्ष को है लेकिन सही गलत समझता हूं।

Load More