केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रांची एयरपोर्ट पर आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने मुलाक़ात की।
PM मोदी की सुरक्षा के कारण के तहत CM हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर की उड़ान में देरी के मामले पर JMM द्वारा राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग पर रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माझा ने कहा कि हेमंत सोरेन को जनता के पास जाने से रोका जा रहा है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भाजपा अब अपनी घिसी पीटी नफ़रती हिंदू-मुसलमान-पाकिस्तान-बांग्लादेश-मटन-मछली पर आ गई है पर हम झारखंडियों के असल मुद्द
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट आज झारखंड आ रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे आज मांडू और कांके में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान 3-3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं राजनाथ सिंह 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
गढ़वा में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन एवं गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश ठाकुर का जलवा दिखा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को रांची जिले के रातु स्थित सी एन राज छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सभी संस्थानों के नियोजकों को कहा है कि वे अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों को मतदान के दिन 13 और 20 नवंबर को मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश दें।
केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को संबोधित किया।
आजसू पार्टी द्वारा लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में लगातार पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो व आजसू की प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड के बड़ा अम्बेरा में पदयात्रा किया।
सीएम हेमंत सोरेन ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी से झारखंड का अधिकार मांगा है।
सरकार का काम लोगों की आवश्यकता को पूरा करना और राज्य को विकास की पटरी पर ले जाने का होता है। वर्तमान सरकार ने झारखंड को विकास के सभी मानकों पर पिछड़ा बना दिया है।