गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण साहिबगंज जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों को 11 और 12 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेश रविवार रात जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसके तहत दोनों दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा।