Patna Encounter News: पटना के बख्तियारपुर में एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई के दौरान गैराज मालिक हत्याकांड का आरोपी सौरभ सिंह घायल। मौके से दो हथियार, दो मैगजीन और 14 गोलियां बरामद।
राजधानी पटना में बुधवार सुबह एक बार फिर से कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर की सूचना है। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा का बताया जा रहा है, जहां पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई।