कल यानी सोमवार को लोकभा में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल नहीं पेश किया जायेगा। पहले खबर आयी थी कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार, 16 दिसंबर को लोकसभा में यूनियन टेरेटरीज (संशोधन) बिल 2024 और संविधान संशोधन बिल (100 और 29) पेश करेंगे।
प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एजेंडा भारतीय लोकतंत्र के सामाजिक व्यवहार के खिलाफ है, क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में पंचायती राज व्यवस्था काफी अहम योजना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को स्वीकृति मिलने को आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सराहनीय कदम बताया।