16 सितंबर 2025 को उत्तर भारत में बारिश ने फिर से अपना रौद्र रूप दिखाया। उत्तराखंड के देहरादून में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा पर बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
राहुल गांधी इन दिनों लगातार गुजरात पर फोकस कर रहे हैं। बीते सात महीनों में वे पांच बार राज्य का दौरा कर चुके हैं और अब 18 सितंबर को एक बार फिर गुजरात आने वाले हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की कुछ धाराओं पर अंतरिम रोक लगाते हुए साफ किया है कि फिलहाल वक्फ बोर्ड का सदस्य बनने के लिए पांच साल तक इस्लाम मानने की अनिवार्य शर्त लागू नहीं होगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की हालत खराब हो चुकी है। टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज जमीनी स्तर पर महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व की सराहना करते हुए कहा कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण भारत की विकास गाथा के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानूनी और नीतिगत बदलावों के साथ-साथ सामाजिक जागरू
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने हटकर फैसले से चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पिछले कई दिनों से लगातार बादल फटने की घटनाओं से जूझ रहा है। इन घटनाओं ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है बल्कि कई परिवारों के घर उजड़ गए हैं। ताजा मामला बिलासपुर जिले (Bilaspur District) का है, जहां नैना देवी विधानसभ
दिल्ली में रविवार (14 सितंबर 2025) सुबह लगभग 10 बजे मुकरबा चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। हैदरपुर मेट्रो स्टेशन से सटे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति कार और एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी से जुड़ा एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में केस दर्ज किया गया है।
दुबई में 14 सितंबर को एशिया कप का सबसे हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है—भारत बनाम पाकिस्तान. क्रिकेटप्रेमियों की नज़रें जहां मैदान पर टिकी हैं, वहीं दिल्ली से मुंबई तक यह मुकाबला राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है. विपक्ष हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर दौरे पर हैं। 2023 में राज्य में भड़की जातीय हिंसा के बाद यह उनका पहला दौरा है। वह मिजोरम की राजधानी आइजोल से इंफाल पहुंचे और वहां से सीधे चुराचांदपुर रवाना हुए।
कर्नाटक में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक के हासन में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक भीड़ में जा घुसा, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई।