चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर गोइलकेरा स्टेशन के आउटर के समीप मंगलवार रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोइलकेरा निवासी सुखराम सांडिल के रूप में हुई है।
गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया क्षेत्र में बीती रात चार अज्ञात हथियार बंद लोगों ने रमेश चाम्पिया उर्फ चमरा की पीट पीटकर औऱ गला में रस्सी लगा कर हत्या कर दी है।