नंदलाल तुरी/पाकुड़:
पाकुड़ के आमड़ापाड़ा निवासी साक्षी कुमारी इनकम टैक्स अधिकारी बनी हैं। उन्हें रांची में पोस्टिंग मिली है। साक्षी ने SSC-CGL 2025 परीक्षा में देशभर में 947वां स्थान प्राप्त किया है। साक्षी कुमारी का चयन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतर्गत आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। द फॉलोअप से बातचीत करते हुए साक्षी कुमारी ने बताया कि नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और इससे पहले SSC MTS, SSC CHSL एवं SSC CGL-2024 में भी सफलता हासिल की है।

साक्षी कुमारी ने इन संस्थानों से पाई शिक्षा
गौरतलब है कि साक्षी ने आमड़ापाड़ा के ज्ञान भारती विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। इसके बाद 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने पाकुड़ में जवाहर नवोदय विद्यालय से की और फिर एसपी कॉलेज दुमका से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हासिल की। साक्षी ने पटना के अरविंद महिला कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक किया है और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गईं।
.jpeg)
माता-पिता समेत पूरे परिवार को सफलता का श्रेय
पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी एवं गुरुजनों को दिया। सबसे बड़ी बात साक्षी का पोस्टिंग झारखंड के रांची में हुआ है। उनकी उपलब्धि से अमड़ापाड़ा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। साक्षी ने अपना जिला का नाम रोशन किया है। जो स्टूडेंट नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए उन्होंने कहा कि अपना लगन से तैयारी कीजिए सफलता अवश्य मिलेगी की बात कही।