logo

स्वदेश पहुंची विश्व चैंपियन टीम इंडिया, हुआ जोरदार स्वागत; होटल में भांगड़ा करते नजर आए कप्तान रोहित

team_india_back.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क
टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी टीम इंडिया भारत लौट गई है। दिल्ली एयरपोर्ट में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। सुबह 5 बजे से फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर जमा थी। फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम का काफिला होटल ITC पहुंचा। होटल में भारतीय टीम के लिए स्पेशल केक बनाया गया। टीम करीब 11 बजे PM आवास पहुंचेगी। मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेगी। इसके बाद मुंबई रवाना होगी।


मुबंई में विक्ट्री परेड करेगी टीम इंडिया
आज शाम 5 बजे से विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया है। ये विक्ट्री परेड मुंबई के मरीन ड्राइव से शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम तक जायेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी है। जय शाह ने लिखा है कि विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सम्मान देने के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया जा रहा है। 4 जुलाई की तारीख नोट कर लें। मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में हमारे साथ जश्न में शामिल हों। 


भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
बता दें कि 29 जून को बारबाडोस में खेले गये टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाये। वहीं जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी। विराट कोहली मैन ऑफ द प्लेयर चुने गये। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। टीम इंडिया आज ही भारत लौटी है। दरअसल, फाइनल मुकाबले के बाद बेरिल तूफान की वजह से पूरी भारतीय टीम और उनका सपोर्ट स्टाफ बारबाडोस में टीम होटल में ही फंस गया था। तूफान थमने के बाद विशेष चार्टड विमान से खिलाड़ियों को दिल्ली लाया गया। खिलाड़ी आज दिल्ली में होटल में आराम करेंगे। कल उनका पीएम से मुलाकात का कार्यक्रम तय है। 

Tags - Sports Sports newsT20T20 news