logo

गंभीर ने धोनी की तारीफ में ऐसा क्या कह दिया कि सोशल मीडिया चहक उठा

gambhir_dhoni.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोलकाता  नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। दरअसल, गौतम गंभीर ने कहा कि धोनी  टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी धोनी के लेवल पर पहुंच भी सकता है। तीन ICC ट्रॉफी जीतना, लोग ओवरसीज में सीरीज जीत सकते हैं, जितना हो सके टेस्ट मैच जीत सकते हैं, लेकिन तीन ICC ट्रॉफी से बढ़कर कुछ नहीं है।


धोनी भले मैदान पर ज़्यादा आक्रामक नहीं हैं...
गंभीर इतने में नहीं रूके उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से आगे पूराने दिनों को याद करते हुए  कहा कि जब धोनी सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे थे, तो उन्हें अपने पूर्व कप्तान को हराने के लिए अपनी सबसे बेहतरीन रणनीति बनानी पड़ती थी। चेन्नई में सीएसके और केकेआर के बीच होने वाले मैच से पहले गंभीर ने कहा कि उन्होंने नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में अपने दिनों में धोनी और सुपर किंग्स के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता का आनंद लिया। स्ट्रैटजी के मामले में वो (माही) बहुत अच्छे रहे हैं। आपको पता था कि वो जब तक क्रीज पर थे, वो कभी भी मैच फिनिश कर सकते थे, चाहे आपको एक ओवर में 20 रन ही क्यों नहीं बनाने हों। महेंद्र सिंह धोनी भले मैदान पर ज़्यादा आक्रामक नहीं हैं, लेकिन वे कभी हार नहीं मानते। चेन्नई उस तरह की टीम है जो आखिरी गेंद फेंके जाने तक लड़ती है। आप जानते हैं कि आप उन्हें तब तक नहीं हरा सकते है जब तक खेल पूरा खत्म नहीं हो जाता। 


धोनी के साथ रिश्ते को लेकर गंभीर को करना पड़ा है आलोचना का सामना 
गौरतलब है कि IPL 2024 में आज सीएसके का मुकाबला केकेआर से होगा। इससे पहले ही स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गंभीर ने धोनी की जमकर तारीफ की। बता दें कि धोनी के साथ रिश्ते को लेकर केकेआर के मेंटर को आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मैच से पहले गंभीर ने माही को लेकर जो बयान दिया है, उसने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - IPL 2024Gautam GambhirMahendre singh dhoniKKRCSK