logo

हॉकी इंडिया : वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित की गयीं सिमडेगा की ये 2 बेटियां 

jha_sport.jpeg

अमन मिश्रा, सिमडेगा

सिमडेगा की 2 बेटियों को हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। इनमें सलीमा टेटे और दीपिका सोरेंग के नाम शामिल हैं। बता दें कि हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिमडेगा जिला ने दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देश को दिये हैं। इसमें एक औऱ नया अध्याय जुड़ गया है। इससे झारखंड औऱ सिमडेगा जिले का नाम पूरे देश भर में फिर से रोशन हुआ है। 

दी गयी इतनी राशि 
हॉकी इंडिया के दिल्ली में आयोजित वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में सिमडेगा की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द  ईयर (महिला) के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके तहत टेटे को हॉकी इंडिया की ओर से 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। साथ ही सिमडेगा झारखंड की ही दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर ( U 21 महिला) के लिए असुंता लकड़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके तहत हॉकी इंडिया की ओर से दीपिका सोरेंग को 10 लाख रुपए का चेक दिया गया। 

इन्होंने दी बधाई 
हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम में सिमडेगा जिला की दो हॉकी खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलना गौरवपूर्ण पल रहा। इसके लिए हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर दोनों खिलाड़ियों बधाई और शुभकनाएं दी गयी हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Hockeyawardsimdegasalima teteDeepika Soreng