द फॉलोअप डेस्क
IPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी। यह बड़ा मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। ऐसे में आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar और गुजरात के कप्तान Shubman Gill अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।
फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद
RCB ने क्वालीफायर-1 में GT को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं गुजरात को उस मैच में हार मिली, लेकिन टीम ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान को हराकर शानदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। बता दें कि दोनों टीमें अच्छे फॉर्म में हैं, इसलिए फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
पिच की बात करें तो मैच स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। पिछले सीजन से यहां पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन से ज्यादा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।