द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हो गई है। सीनियर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इस टीम में भी जगह नहीं मिली और मैनेजमेंट ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या पीठ की चोट से उबर रहे हैं, और उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए और इंतजार करना होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार को टीम में रखा गया है, जबकि प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को टीम का नियमित हिस्सा होने के लिए अभी इंतजार करना होगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को चेन्नई में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को भी टीम में अभी जगह नहीं मिली है।
???? News ????
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
India’s ODI squad for the England tour announced.
????????????????: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
15 सदस्यीय टीम की घोषणा
शुभमान गिल की कप्तानी में चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ को चुना गया है। टीम में खिलाड़ियों के बीच प्रतिद्वंदिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल की टीम में जगह नहीं बनी, क्योंकि विराट कोहली वापस लौटे हैं।

शुभमन गिल को है टेंशन
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेस-कांफ्रेंस में कप्तान गिल से सवाल किया गया था कि युवाओं के इस कदर शानदार खेल दिखाने के बाद आप सीनियर स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में कैसे समायोजित करेंगे। जवाब में शुभमन गिल ने कहा कि जब आपके पास इतनी प्रतिभा होती है और टीम के चयन में दबाव होता है तो यह इंडियन क्रिकेट के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा था कि यशस्वी जायसवाल एक एक्सेप्शनल प्रतिभा हैं और उनको जब भी मौका मिलता है उन्होंने टीम के हित में प्रदर्शन किया है।

हार्दिक का बढ़ा इंतजार
विराट कोहली आईपीएल के खिताबी मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसकी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल सके। जसप्रीत बुमराह को एकमात्र टेस्ट मैच के अलावा वनडे सीरीज से आराम दिया गया था और अब वह वापस लौट रहे हैं। 32 वर्षीय अक्षर पटेल की वापसी हो गई है। हार्दिक पांड्या अभी पीठ की चोट से उबरे नहीं हैं, और उनको वक्त लगेगा।