logo

महिला T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, 14 जून को पाकिस्तान से पहला मैच

a1401.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम आज इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 खिलाड़ियों के स्क्वायड ने कोच अमोल मजूमदार और बाकी सपोर्ट स्टाफ के साथ मुंबई से इंग्लैंड के लिए उड़ान भरी। गौरतलब है कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप  2026 का आयोजन इंग्लैंड के 7 वेन्यू पर 12 जून से 5 जुलाई के बीच होगा। गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की भी प्रबल दावेदार है। 

 

14 जून को पाकिस्तान से पहला मुकाबला
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान  के खिलाफ खेलेगी। 17 जून  को नीदरलैंड से मैच होगा। भारतीय टीम  21 जून को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 25 जून को बांग्लादेश और इंडिया आमने-सामने होंगे। 28 जून को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया, मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।  

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम में स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्रीचरनी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़,  श्रेयांका पाटिल और राधा यादव का चयन किया है। 

कागजों में काफी मजबूत है टीम इंडिया
टीम कागजों पर काफी मजबूत दिखाई पड़ती है। इस टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, भारती फूलमाली और  हरमनप्रीत कौर के रूप में पॉवर हिटर मौजूद हैं। मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा सुलझी हुई पारी खेलने के लिए जानी जाती हैं। यास्तिका भाटिया को दूसरे विकेटकीपर बैटर के रूप में टीम में जगह मिली है। रेणुका ठाकुर,  क्रांति  गौड़ और नंदिनी शर्मा से बढ़िया गेंदबाजी की उम्मीद होगी। 

Tags - ICC Women T20 World CupWomen Cricket BCCIWomen T20 World Cup 2026Sports News