logo

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, झारखंड के कुमार कुशाग्र को मिली जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, झारखंड के कुमार कुशाग्र को मिली जगह

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने 5 मैचों की इस सीरीज में पहले 3 वनडे मुकाबलों के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया है, जबकि आखिरी 2 मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनुर बरार, रितुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को चुना है। आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं।

कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, अंशुल कंबोज आखिरी के 2 वनडे मैच नहीं खेलेंगे। चौथे और 5वें वनडे मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को उपकप्तान बनाया गया है। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में झारखंड के कुमार कुशाग्र को  आखिरी के 2 मुकाबलों में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। 

रवींद्र जडेजा का वनडे करियर खत्म हो गया!
गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वनडे के नियमित कप्तान शुभमन गिल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों को आखिरी 2 वनडे मैचों में नहीं चुना गया है। रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में चुना गया था, लेकिन वह किसी भी डिपार्टमेंट में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। प्रसिद्ध कृष्णा को इंजरी के बावजूद पहले 3 वनडे मैच में चुना गया है, लेकिन आखिरी 2 वनडे मुकाबलों में उन्हें नहीं चुना गया। संभवत, उन्हें भी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए आराम दिया गया है। बुमराह को टेस्ट सीरीज में इस्तेमाल करने के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वनडे सीरीज में नहीं चुना गया है। 

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वायड
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में उपकप्तान केएल राहुल के अलावा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिकल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमारह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साईं सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मो. सिराज को शामिल किया गया है। 

Tags - BCCIIndian Cricket TeamINDvsNZIndia and New Zealand ODI SeriesCricket