logo

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, संजू सैमसन की वापसी

a4315.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। इसमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह,  अर्शदीप सिंह और  हर्षित राणा को चुना गया है। नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा को अभी अपनी फिटनेस साबित करनी है। संजू सैमसन की वापसी हुई है, जिन्हें जिम्बावे के खिलाफ आराम दिया गया था। बुमराह भी इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। 

अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे मुकाबले
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 3 टी20 मुकाबले खेलेगी। पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इसके बाद एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना हो जायेगी। 

कैसी है इंडिया की 15 सदस्यीय टीम
अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया में कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में टीम के पास स्पिन ऑलराउंडर्स हैं जबकि रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किए गये हैं। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज आक्रमण की अगुवाई करेंगे। 
 

Tags - INDvsAFGSports NewsShreyas IyerSports