logo

रांची : महिला और पुरुष हॉकी झारखंड टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 10 से, 50 खिलाड़ियों का चयन

HOCKEY.jpg

रांचीः 
हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोणबेगी ने बताया है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए महिला और पुरुष हॉकी झारखंड टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 10 दिसंबर से रांची में लगेगा। उन्होंने बताया कि 20 से 30 दिसम्बर तक भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम अंडर 18 होना है। इसके लिए ही प्रशिक्षण शिविर 10 दिसम्बर से रांची में आयोजित की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर में 29 नवम्बर को रांची में हॉकी झारखंड की ओर से आयोजित ट्रायल से महिला वर्ग के 25 खिलाड़ी और पुरुष वर्ग के 25 खिलाड़ी चयनित किए गए। मनोज कोणबेगी ने बताया कि सभी खिलाड़ी 10 दिसम्बर को शाम तीन बजे तक मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में रिपोर्ट करेंगे। विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र के साथ आने को कहा गया है। 

 

महिला वर्ग में ये हैं शामिल 
उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, फुल्मनी भेंगरा, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, रोशनी आईद, अनुपमा होरो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी, रीना कुल्लू, स्वीटी डुंगडुंग, अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना, मनीला बागे, कौशल्या कुमारी, संजना होरो, पूनम मुंडू, मोनिका नाग शामिल हैं।


पुरुष वर्ग में ये हैं शामिल 

पुरुष वर्ग में नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, दीपक सोरेंग,अभिषेक तिग्गा,असीम एक्का, लोदवा हस्सा पूर्ति, घुरन लोहरा, दुगा मुंडा, प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, नीरज लकड़ा, अमृत तिर्की, जोसेफ टोपनो, अल्फोस गुड़िया, विजय कुमार महतो, अमरदीप स्मार्ट कुजूर, अमित बा, अभिषेक मुंडू, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, फलाबियुस तिर्की, अमित सोरेंग, दीपक बारला, अभिषेक गुड़िया शामिल हैं।