logo

थाईलैंड से गोल्ड जीतकर लौटे थ्रो बॉल टीम के खिलाड़ियों ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात 

KALPNA27.jpg

रांची 
जेएमएम विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से आज थाईलैंड से गोल्ड जीतकर आए भारतीय पारा थ्रो बॉल टीम के दिव्यांग खिलाड़ियों ने मुलाकात की। बता दें कि भारतीय पारा थ्रो बॉल की 24 सदस्यीय टीम में झारखंड से 5 महिला और 4 पुरूष खिलाड़ी शामिल थे। खिलाडियों ने कल्पना सोरेन से कांके रोड रांची आवास पर मुलाकात की। विधायक ने विधायक खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाए दीं। 


थाईलैंड में स्वर्ण पदक जीता 
इस दौरान खिलाड़ियों ने विधायक कल्पना सोरेन को बताया कि लगातार 5 प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर ये टीम झारखंड लौटी है। इससे पहले सभी खिलाड़ी नेपाल, भूटान, मलेशिया और फिर थाईलैंड में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। बताया कि आगे की प्रतियोगिताओं में जीत सुनिश्चित करने के लिए टीम और कई दूसरे खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं। 


ये खिलाड़ी मिले विधायक से  
कल्पना से मिलने वाले खिलाड़ियों में सनोज महतो, मुकेश कंचन, मुकेश कुमार महावीर बिन, (पुरुष वर्ग) असुंता टोप्पो, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव (महिला वर्ग,) पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की आदि के नाम हैं। 

 

Tags - Kalpana Soren Thailand throw ballJharkhand News