द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
झारखंड विमेन प्रीमियर लीग के खिताब मुकाबले में पलामू वॉरियर्स की टीम कोल्हान डायनामोज को हराकर चैंपियन बन गई। पलामू ने कोल्हान को 43 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स ने 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी कोल्हान की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं आकांक्षा टोप्पो
फाइनल मैच में मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर का अवॉर्ड पलामू वॉरियर्स की आरती कुमारी को दिया गया । मैच में मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब चांदमुनी पूर्ति को दिया गया। फाइनल मैच के मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आकांक्षा टोप्पो को दिया गया।

JSCA के अध्यक्ष और सचिव हुए शामिल
वही रेवोल्यूशन नेशन वाइड एंटरटेनमेंट में बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड ममता पासवान को, रेवोल्यूशन नेशन वाइड एंटरटेनमेंट बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड चांदमुनी पूर्ति, बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड प्राची प्रधान को तथा द काया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दुर्गा मुर्मू को दिया गया। विजेता और उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार का वितरण जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव और सचिव सौरभ तिवारी के हाथों किया गया।
आज के पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज़ नदीम, पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, पूर्व संयुक्त सचिव पी एन सिंह एवं जेएससीए के कमिटी मेंबर मिहिर प्रीतिश टोपनो, संजय जैन, रमेश कुमार के साथ से साथ जेएससीए के आजीवन सदस्य मौजूद थे