logo

T 20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने को मिली मंजूरी

PAK222.jpg

नई दिल्ली
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सस्पेंस खत्म हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज मुकाबला निर्धारित है।
पाकिस्तान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने की अनुमति दी गई है, जो 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजित होना है। हालांकि, भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का निर्णय सरकार स्तर पर लिया गया है।


रविवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी आधिकारिक बयान में पाकिस्तान सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की मंजूरी दी जाती है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ तय मुकाबले में टीम मैदान में नहीं उतरेगी, भले ही यह मैच भारत के बाहर श्रीलंका में हो रहा हो।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के समर्थन से जुड़ा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया था और आईसीसी पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। आईसीसी द्वारा मांग ठुकराए जाने के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में कड़ा रुख अपनाया था और अब भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस फैसले का सीधा असर अंक तालिका पर पड़ सकता है, जहां भारत को वॉकओवर के रूप में फायदा मिलने की संभावना है, जबकि पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest