logo

IPL 2027 में खेलेंगे धौनी, CSK के बॉलिंग कोच ने सबकुछ बता दिया!

DHONI3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि धोनी कब वापसी करेंगे, इसका फैसला वह खुद ही करेंगे। 44 वर्षीय धोनी पैर में चोट लगने के कारण आईपीएल के इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अगले सीजन में धोनी के खेलने को लेकर उठ रहे सवाल पर एरिक सिमंस ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह धोनी पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि चोट के कारण धोनी को दौड़ने में परेशानी हो रही थी, इसलिए वह मैदान से दूर रहे। हालांकि नेट्स में उनकी बल्लेबाजी पहले जैसी ही शानदार दिख रही थी। सिमंस ने कहा कि वह हमेशा मानते रहे हैं कि धोनी खुद तय करेंगे कि वह कब खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वापसी का सही समय क्या होगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजर अब इस बात पर टिकी है कि माही अगले सीजन में मैदान पर वापसी करते हैं या नहीं।


Tags - MS Dhoni IPL 2026 CSK Cricket News Dhoni Comeback