logo

IPL 2022 : कभी झाड़ू-पोंछा करने वाले रिंकू सिंह कैसे बने क्रिकेट का सितारा, पढ़िए उनकी दिलचस्प कहानी

rinku.jpg

डेस्क: 

आईपीएल का 15वां सीजन कई युवा खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार साबित होता दिख रहा है। कई युवा खिलाड़ियों ने अपने  टैलेंट से क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स  की राजस्थान रॉयल्स  के खिलाफ जीत से अधिक चर्चा उस खिलाड़ी की हो रही है जिसके नाम से बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी वाकिफ भी नहीं थे। 

रिंकू सिंह कोलकाता की जीत के सूत्रधार बने
जी हां! आप सही सोच रहे है। यहां बात रिंकू सिंह की हो रही है जिनकी बदौलत कोलकाता की टीम ने  अपने पिछले मैच मे शानदार जीत हासिल की है। बता दें कि रिंकू सिंह ने 23 गेंदों में शानदार 42 रनों की नाबाद पारी खेली और 5 हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिला दी। केकेआर को उस जीत की सख्त जरूरत थी ताकि वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहे। 

आसान नहीं थी रिंकू सिंह की बीती जिंदगी
महज़ 24 साल में रिंकू सिंह की कामयाबी बताती है कि जब दिल मे जोश और कुछ कर जाने का जुनून हो तो कोई कुछ भी हासिल किया जा सकता है। रिंकू ने 2014 मे टी20  से क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, उनका यहां तक का सफर आसान नहीं था।  रिंकू 5 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। पढ़ाई- लिखाई मे बचपन से रिंकू का मन नहीं लगता था जिस कारण वो 9वीं क्लास मे फेल हो गए थे। रिंकू सिंह उसी समय से पढ़ाई छोड़ दी।

रिंकू सिंह को जब मिला पोंछा लगाने का काम
जब उन्होंने अपने बड़े भाई को नौकरी लगवाने को कहा और उनके भाई उन्हें जिस जगह ले कर गए गए थे वहां उन्हें झाड़ू लगने का काम मिल रहा था, लेकिन रिंकू का उस काम में मन नहीं लगा। उन्होंने नौकरी छोड़ दी। तभी उन्हें  लगा कि क्रिकेट पर ही फोकस किया जाए। क्रिकेट ही मुझे आगे ले जा सकता है। रिंकू बताते हैं कि उनके  पास कोई दूसरा विकल्प ही नहीं था ।

रिंकू सिंह को कोलकाता ने दिया था ब्रेक
गौरतलब है कि रिंकू सिंह को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका 2017 में मिला। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 10 लाख के बेस प्राइस पर उन्हें खरीदा। इसके अगले सीजन में शाहरुख खान की टीम ने उन्हें खरीद लिया। 2018 में केकेआर ने रिंकू सिंह को 10 मुकाबलों में मौका दिया लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाए।

हालांकि, 2022 के मेगा ऑक्शन में रिंकू सिंह को केकेआर ने 55 लाख रुपये में दोबारा खरीदा। रिंकू ने इस सीजन तीन ही मुकाबले खेले हैं। इस बीच सोमवार को उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया, क्रिकेट प्रेमियों की जुबां पर उनका ही नाम है। सुनील गावस्कर ने भी उनकी तारीफ की।