logo

प्रधानमंत्री से मिलकर लौटी भारतीय टीम, विक्ट्री परेड के ल‍िए मुंबई रवाना हुए विश्व चैंपियन

team_india_pm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
T-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया। PM ने करीब दो घंटे तक टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टीम 10:46 बजे PM आवास पहुंची थी। खबर लिखे जाने तक भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई के लिए रवाना होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते पर है, जहां मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन होना है। 

मुबंई में विक्ट्री परेड करेगी टीम इंडिया
आज शाम 5 बजे से विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया है। ये विक्ट्री परेड मुंबई के मरीन ड्राइव से शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम तक जायेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी है। जय शाह ने लिखा है कि विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सम्मान देने के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया जा रहा है। 4 जुलाई की तारीख नोट कर लें। मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में हमारे साथ जश्न में शामिल हों। 

सुबह पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम आज अहले सुबह देश पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। सुबह 5 बजे से फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर जमा थी। फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम का काफिला होटल ITC पहुंचा। होटल में भांगड़ा कप्तान  रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाडियों ने ढोल में जमकर भंगाड़ा किया। होटल में भारतीय टीम के लिए स्पेशल केक बनाया गया। टीम करीब 11 बजे PM आवास पहुंची। वहां से करीब 2.30 घंटे के बाद निकली।

 

Tags - Pm Narendre ModiWorld champion Team IndiaRohit sharmaVirat kohli