logo

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

द फॉलोअप डेस्क
बीसीसीआई ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। घोषित टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदिनी शर्मा को जगह मिली है। बता दें कि भारतीय महिला टीम हाल ही में लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। 

Tags - Cricket India Women Asian Games BCCI Sports.