logo

भारत ने न्यूज़ीलैंड को पहले T20 मैच में 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1–0 की बढ़त हासिल की

भारत ने न्यूज़ीलैंड को पहले T20 मैच में 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1–0 की बढ़त हासिल की

द फॉलोअप डेस्क:

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले (T20 Match) में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड की ओर से मिले 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भारत की जीत में संजू सैमसन ने 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 42-42 रन बनाकर अहम योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया।

ग्लेन फिलिप्स की पारी से न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि फिन एलेन ने 45 और बेवान जैकब्स ने 31 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर के बावजूद भारतीय टीम ने दमदार बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त बनाते हुए अगले मुकाबलों के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

Tags - Sports News Sports Latest News India vs New Zealand T20 India vs New Zealand 1st T20 India beat New Zealand by 4 wickets