logo

Ranchi : सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप जल्द, हॉकी झारखंड ने लिया खिलाड़ियों का ट्रायल

hockey1.jpg

रांची: 

4 मई से गोवा में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप-2022 का आयोजन प्रस्तावित है। 27 अप्रैल से मणिपुर में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप-2022 का आयोजन होना है। इन प्रतियोगिताओं के लिए हॉकी झारखंड के सब-जूनियर पुरुष एवं महिला हॉकी खिलाड़ियों का 2 दिवसीय चयन ट्रयल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम (सिमडेगा) में आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। 

अलग-अलग जिलों से आये थे खिलाड़ी
गौरतलब है कि ट्रायल में झारखंड के अलग-अलग जिलों से 162 पुरुष और 205 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों से उपस्थित खिलाड़ियों को लेकर टीम बनाया गया। इसके बाद दोनों वर्गों से सर्वश्रेष्ठ 35-35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।\

अंत में 18 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि दोनों टूर्नामेंट महत्वपूर्ण हैं। टूर्नामेंट से 20 दिन पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसमें 18 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को झारखंड की टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।