logo

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, जीते 6 गोल्ड 

HBAGH_(2).jpeg

हजारीबाग  

झारखंड के हजारीबाग के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में परचम लहराया है। यहां के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 6 गोल्ड पदक जीते हैं। इससे हजारीबाग शहर के साथ झारखंड का भी गौरव बढ़ा है। आज इन खिलाड़ियों के हजारीबाग पहुंचने पर इनका रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के खेलो इंडिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ है। तीन दिनों की इस प्रतियोगिता को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजित किया गया था। 


ये हैं विजेता खिलाड़ियों के नाम 
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में सब जूनियर वर्ग में पीयूष राणा, सौरभ यादव, सलोनी नयन शर्मा, अंकित कुमार, सुधांशु कुमार और उदित किशोर के नाम शामिल हैं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच औऱ प्रशिक्षकों को दिया है। विजेता खिलाड़ियों ने कहा कि उनकी कामयाबी में प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत का भी योगदान है। इन खिलाड़ियों को चंदन कुमार राणा, रोशन चौहान, रोशन गुप्ता निरंजन कुमार यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।  

इन लोगों ने दी बधाई 
खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी एवं संघ से जुड़े तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। साथ ही, हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन संजय उपाध्याय, अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, संघ के सदस्य सुमन सौरव, कार्तिक केसरी, वीपेंद्र प्रकाश आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।