logo

महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री सम्मान

A226.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही थीं। इस मैच का आखिरी विकेट हरमनप्रीत कौर के कैच लेने से ही गिरा था। गौरतलब है कि पंजाब निवासी हरमनप्रीत कौर को अक्टूबर 2028 में वेस्टइंडीज में आयोजित महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। मिताली राज के संन्यास लेने के बाद जून 2022 में उन्हें वनडे टीम की भी कप्तानी सौंप दी गई। 

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तानी करेंगी हरमन
टी20 अंतर्राष्ट्रीय  मुकाबलों में बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 3 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड कायम किया है। वह 12 जून से इंग्लैंड में आयोजित महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भी टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी। हरमनप्रीत कौर को अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 8,000 से ज्यादा रन बने हैं
अब तक करियर में हरमनप्रीत कौर ने 8,000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 37.22 की औसत और 76.86 की औसत से 4,541 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 171 नाबाद है, जो उन्होंने 2017 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। नवंबर 2018 में उन्होंने  न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 51 गेंदों पर 103 की तूफानी पारी टी20 मैच में खेली थी। 

Tags - Harmanpreet KaurPadma ShriSportsCricket