रांचीः
राष्ट्रीय रायफल शूटिंग खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक, कला संस्कृति, खेल-कूद, युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन ने अपने रांची स्थित आवास पर सम्मानित किया। उनसे मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री ने खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। रुचि कुजुर झामुमो नेत्री के सहयोग से राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुजुर निवासी मांडर, रंजन कुमार निवासी रांची, राहुल कुमार यादव निवासी रांची, राहुल कुमार रविदास निवासी हज़ारीबाग के समस्याओं से अवगत हुये।

सरकार खिलाड़ियों को आगे लाएगी
रुचि कुजुर ने बताया कि खिलाड़ी गरीब परिवार से आते हैं। किसी तरह जीवन-यापन कर पाते हैं। शूटिंग राइफल की कीमत काफी अधिक है। इसे खरीद पा मुश्किल है। सरकार की मदद से खिलाड़ियों को राइफल उपलब्ध कराया जा सकता है। अपनी किट के साथ ने अच्छी तरह से प्रर्दशन कर पाएंगे। हफीजुल हसन ने कहा कि झारखंड सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। विशेष तौर पर ग्रामीण परिवेश से आने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जायेगा।

कई लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर निजी सचिव अभिनव स्वरूप,त हरिन, मकसद आलम, मसूद, परवेज आलम, अजय कुमार कॉंग्रेस नेता, अनुप राजेश लकड़ा, कमाल कुरैशी, रॉजर नाईट इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।