logo

धोनी आये और धोनी छाये, 4 गेंदों में जड़ दिये 20 रन; लगाये 3 गगनचुंबी छक्के

a2117.jpeg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में वही हुआ जिसका इंतजार हजारों फैंस करते हैं। सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आये महेंद्र सिंह धोनी ने महज 4 गेंदों में 600 की स्ट्राइक रेट से 20 रन जड़ दिये। उन्होंने, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांडेय के ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार 3 छक्के जड़े। आखिरी गेंद मिसटाइम हुआ और इसमें 2 रन बने। धोनी के धमाके से सीएसके ने 206 रन बनाए।

 

Tags - DhoniMS DhoniCSKIPL 2024Sports News