logo

भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ बॉलिंग करेंगे, स्क्वायड में सरप्राइज एंट्री

भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ बॉलिंग करेंगे, स्क्वायड में सरप्राइज एंट्री

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

36 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के चोटिल होने के बाद यह बदलाव किया है। दरअसल, चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कीमो पॉल  (Kimo Paul) की गेंद अर्शदीप सिंह के बाएं कंधे पर लगी थी, इसके बाद उन्हें मैच खत्म होने से पहले मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पहले ही भारतीय टीम में शामिल किया जा चुका है।

4 साल बाद ब्लू जर्सी में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार का वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में शामिल होना तय माना जा रहा है। 

 

4 साल बाद इंडिया के लिए खेलेंगे भुवनेश्वर
गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद भारतीय टीम के लिए कोई मुकाबला खेलते नजर आएंगे। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले 2 सीजन में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। भुवनेश्वर कुमार ने लीग के पिछले 2 सीजन को मिलाकर कुल 45 विकेट झटके और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दरअसल, कभी स्विंग गेंदबाजी के लिए टीम इंडिया में जगह पाने वाले भुवनेश्वर कुमार को गति कम होने की वजह से टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने खुद को इवॉल्व किया। गेंदबाजी में विविधता लाए।

स्लोअर यॉर्कर, यॉर्कर, स्लोअर बाउंसर, वाइड लाइन बॉलिंग से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। जानकारों का मानना है कि न्यूजीलैंड में नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार काफी इफेक्टिव साबित होंगे। 

अभी बराबरी पर है इंडिया-विंडीज सीरीज
सीरीज की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 से बराबर है। बेंगलुरु में कल आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जायेगा। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाज अभी तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं। तेज और स्पिन गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर भी गेंदबाजी को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार की वापसी से बड़ी उम्मीदें हैं। 


 

Tags - BCCIBhuvneshwar KumarIndian Cricket TeamT20 SeriesArshdeep Singh