logo

एशियन पैरा गेम्स : ओडिशा की मोना अग्रवाल ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, अवनि लेखरा को रजत; CM ने बधाई 

ओडिशा की मोना अग्रवाल ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, अवनि लेखरा को रजत; CM ने बधाई 

द फॉलोअप डेस्क 
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा (Women's 10m Air Rifle SH1 event) में गेम्स रिकॉर्ड (Games Record) के साथ मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है, साथ ही अवनि लेखरा ने रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों को सीएम मोहन चरण मांझी (CM Mohan Charan Majhi) ने बधाई और शुभकामनाएं (congratulations and best wishes) दी हैं। सीएम मांझी ने इस मौके पर कहा, यह भारतीय शूटिंग (Indian Shooting) के लिए गर्व का क्षण (proud moment) है और 'नारी शक्ति' (Nari Shakti) की ताकत व दृढ़ संकल्प (strength and determination) का प्रमाण है। दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता (continued success) की कामना करता हूं।

हॉकी चैंपियन को सम्मानित किया गया

इधर, ओडिशा ने भारत के एशियाई खेल 2026 के हॉकी चैंपियनों को सम्मानित किया है। इसमें अमित रोहिदास, शिलानंद लकड़ा और सुनेलिता टोप्पो की उपलब्धियों, तथा एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले अनिमेष कुजूर की कामयाबी को मान्यता दी गई है। यह पहल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाने और भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। सीएम ने इस मौके पर कहा, इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पूरे राज्य और देश के लिए बड़े गर्व की बात है। ओडिशा की ओर से, मैं इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी ओलंपिक में उनकी जीत के सफर के लिए हार्दिक शुभकामना देता हूं। 


 

Tags - Asian Para Games Shooting Medal