logo

भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, कौन-कौन शामिल...

a3616.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में रहमतुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादररान, सेदिकुल्लाह अटकल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलिखील, मो. नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई,  राशिद खान, नांगयाल खरोटी, एएम गजनफर, जिया-उ रहमान शरीफी, फरीद मलिक और बिलाल समी का चयन किया गया है। 

टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम
टेस्ट मैच की कप्तानी भी हजमतुल्लाह शाहिदी को सौंपी गई है। इस टीम में अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटाल, रहमत  शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई,  इकराम अलिखिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगयाल खरोटई, कैस अहमद, बिलाल समी, जिया शरीफी और सलीम सफी शामिल हैं। 


6 जून से शुरू हो जायेगी द्विपक्षीय सीरीज
गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच खेला जाएगा।  दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच  14 जून, दूसरा मुकाबला 17 जून और तीसरा मैच 20 जून को होगा। बीसीसीआई ने भी द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। 


 

Tags - AfghanistanIndiaAfghanistan Cricket ACBIndian Cricket Team