logo

Commonwealth Games 2022 : झारखंड की 3 बेटियां बर्मिंघम में बिखेरेंगी जलवा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुईं चयनित

NIKKI_PRADHAN_SALIMA_TETE.jpg

रांचीः
झारखंड की खिलाड़ियों ने अपने खेल से हमेशा ही देश विदेश में राज्य का नाम रौशन किया है। हॉकी इंडिया ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया है। झारखंड के लिए यह खास इसलिए है क्योंक  इस टीम में झारखंड की तीन बेटियां भी हैं। ओलंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का भी इस टीम में चयन किया गया है। झारखंड को यह तोहफा 23 जून, यानि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस  पर मिला। 


हॉकी झारखंड में खुशी
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने इस बात पर खुशी जाहिर की है और कहा कि झारखंड हॉकी के इतिहास के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ, एशिया कप, एशियन गेम्स जैसे बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड के खिलाड़ी अब चयनित हो रहे हैं। यह आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। ओलंपिक दिवस यह खबर आना समस्त झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है।


एफआईएच प्रो लीग खेल रहीं हैं
झारखंड की तीनों ही खिलाड़ी अभी नीदरलैंड में एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) हॉकी प्रतियोगिता खेल रही हैं। इसके बाद से ही 1 जुलाई से आयोजित विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।  कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा।